गुवाहाटी पहुंचे भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने स्वागत किया। वांगचुक 3 से 10 नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान वह पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
