भूपेन्द्र चौधरी ने ग्रहण किया पदभार, कहा- UP का MSME सेक्टर बना अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पदभार ग्रहण करने के बाद आज पहली समीक्षा बैठक की। लखनऊ स्थित मुख्य भवन सभागार कक्ष में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा के साथ विभागीय अधिकारियों की बैठक में विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और विभागीय गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक के बाद भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का एमएसएमई क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्वरोजगार का मजबूत आधार बन रहा है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और लघु उद्योगों को नई ऊर्जा, बेहतर अवसर और सशक्त मंच उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। बैठक में विभाग की चल रही योजनाओं की प्रगति और आगे की कार्ययोजना पर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Latest News