लखनऊ: योगी सरकार के फिल्म सिटी विजन को साकार करने में भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (बीबीएयू) का नया कोर्स मदद करेगा। इसके तहत बीबीएयू बैचलर ऑफ आर्ट्स इन फिल्म,थिएटर एंड मीडिया का कोर्स शुरू करेगा। इस कोर्स को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत ड्राफ्ट किया गया है। यह कोर्स चार वर्ष का होगा। प्रदेश सरकार की मंशा को ध्यान में रखते हुए इस कोर्स को डिजाइन किया गया है।
