भवाली/रामगढ़ (नैनीताल)। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शनिवार को रामगढ़ ब्लॉक स्थित नथुवाखान के रामलीला मैदान रीठापोखरा में दुग्ध उत्पादकों को बोनस बांटा। नैनीताल दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ लालकुआं की ओर से आयोजित बोनस वितरण कार्यक्रम में मंत्री अजय भट्ट ने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने के लिए दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आगे आकर स्वरोजगार के साथ आजीविका मजबूत करने का आह्वान किया।
