भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के सामने गुवाहाटी में मंगलवार को पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया । इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने डीजीपी को राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि हिंसा असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं।
