Wednesday, February 11, 2026

भगवंत मान, संजय सिंह आज तिहाड़ में सीएम केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगे : आप


नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) का कहना है कि पंजाब सीएम भगवंत मान और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बुधवार को तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगे।

आप ने कहा, “तिहाड़ जेल ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। कल (मंगलवार को) भगवंत मान और संजय सिंह का केजरीवाल से मिलने का समय तय हुआ था। अब, मिलने के लिए तिहाड़ जेल नए समय के बारे में जानकारी देगी।”

जेल सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन को सीएम केजरीवाल से मुलाकात का पत्र मिला था। आज, तिहाड़ के डीआईजी पत्र का जवाब देंगे। डीआइजी के जवाब से सुरक्षा के बारे में जानकारी मिलेगी और बैठक की कुछ तारीखें सुझायी जाएंगी। उसके बाद उन तारीखों पर अगर संजय सिंह और सीएम भगवंत मान चाहें तो सीएम केजरीवाल से मिल सकते हैं।

सीएम केजरीवाल को कथित उत्पाद शुल्क घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इस वक्त सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं।

–आईएएनएस

एफजेड/


Related Articles

Latest News