BGMI की प्ले स्टोर पर वापसी! सिर्फ इस तरीके से हो सकेगा डाउनलोड, एप स्टोर को लेकर क्या अपडेट?


BGMI on Google Play :  गेमर्स जिस दिन का काफी समय से इंतजार कर रहे थे, वो दिन आ चुका है. बीजीएमआई के नाम से मशहूर बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया अब एंड्रॉइड यूजर्स के लिए अवेलेबल है. अगर आप एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आप BGMI को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. BGMI से बैन हट चुका है. अब कोई भी एंड्रॉयड यूजर इसे आसानी से डाउनलोड कर सकता है. हालांकि, डाउनलोड करने के पीछे एक बाधा भी है. आप डायरेक्ट प्ले स्टोर पर सर्च कर शायद गेम को डाउनलोड न कर पाएं. आइए डाउनलोड का तरीका खबर में जानते हैं. 

इस तरीके से हो सकेगा BGMI डाउनलोड

हां, यह बात सच है कि BGMI की प्लेट स्टोर पर वापसी हो चुकी है. लेकिन, आप जब इसे डायरेक्ट प्ले स्टोर पर सर्च करेंगे तो शायद आपको गेम शो न हो. अगर आप गेम को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बीजीएमआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वेबसाइट पर जाकर आपको प्ले बटन पर क्लिक करना है.  प्ले बटन पर क्लिक करने के बाद, आप गूगल प्ले के BGMI डाउनलोड पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे. यहां से आप गेम को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं. 

एप स्टोर को लेकर क्या अपडेट?

वर्तमान में, आईओएस के लिए एपल ऐप स्टोर पर बीजीएमआई उपलब्ध नहीं है, हालांकि जिस तरह से गेम की गूगल प्ले स्टोर पर वापसी हो चुकी है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह दिन दूर नहीं, जब गेम iOS यूजर्स के लिए भी अवेलेबल होगा. 

live reels News Reels

सर्वर से संबंधित दिक्कत 

हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि आप गेम डाउनलोड तो कर लें लेकिन सर्वर से संबंधित समस्याओं के कारण अभी इसे खेल न पाएं. आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है.  यह समस्या जल्द ही ठीक कर दी जाएगी. 

bf4c7d84877538f02be2e41de533ee011684734146133460 original

यह भी पढ़ें – iPhone को Windows 11 से कनेक्ट करना आपके लिए हो सकता है खतरनाक, क्यों?



Source link

Related Articles

Latest News