ईडी को बंगाल के राशन घोटाले से बिहार के चारा घोटाले के संबंध की जानकारी हुई है। दरअसल ईडी ने राशन घोटाले की जांच के सिलसिले में गत दिनों पैकेट आटा बनाने वाली कंपनी अंकित इंडिया लिमिटेड के कोलकाता स्थित दो दफ्तरों पर छापेमारी की थी। सीबीआइ ने दीपेश चांडक और हितेश चांडक को 1996 में बिहार के चारा घोटाले में गिरफ्तार किया था।
