Bengal: राहुल 28 जनवरी को न्याय यात्रा के लिए फिर बंगाल आएंगे। उन्हें एक फरवरी को बहरमपुर में रहना है। इसके लिए उन्होंने बहरमपुर स्टेडियम की मांग की थी लेकिन ममता बनर्जी के पूर्व निर्धारित प्रशासनिक कार्यक्रम के कारण राहुल गांधी को वह स्टेडियम देने से इनकार कर दिया गया है। दरअसल ममता बनर्जी की बैठक उसी स्टेडियम में आयोजित की गई है।
