Bengal News : केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने की अधिसूचना जारी करने पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। शुरू से ही इस कानून का पुरजोर विरोध कर रहीं ममता ने कहा कि अगर सीएए लोगों के समूहों के साथ कोई भेदभाव करता है किसी को उनके अधिकारों से वंचित किया जाता है तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।
