बंगाल में राशन वितरण घोटाले में वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की गिरफ्तारी पर मचे घमासान के बीच नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने राज्य में धान की खरीद में भी बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार की धान खरीद योजना में करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई है। सुवेंदु ने ईडी से इन पंजीकृत किसानों के विवरण को सत्यापित करने का आग्रह भी किया है।
