बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के मंच से रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मंगलवार को राज्य में 20 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने की घोषणा के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आप सचमुच एक अग्नि कन्या हैं। त्याग की अग्नि आपके स्वर्णिम चरित्र को और अधिक उज्ज्वल बनाती है।
