कोलकाता। बंगाल सरकार ने अपने तीन शीर्ष अधिकारियों के विरुद्ध कलकत्ता हाई कोर्ट की एकल पीठ द्वारा पारित किए गए अदालत की अवमानना के आदेश को खंडपीठ में चुनौती दी है।न्यायाधीश राजशेखर मंथा ने राज्य के मुख्य सचिव बीपी गोपालिका, गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती एवं अतिरिक्त महानिदेशक (सीआइडी) आर राजशेखरन के विरुद्ध एक मामले की जांच का जिम्मा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) को सौंपने में विफल रहने पर गत 15 मार्च को अदालत की अवमानना का आदेश पारित किया था। इसके साथ ही, उन्हें आगामी पांच अप्रैल को सशरीर अदालत में हाजिर होकर इसका कारण बताने को कहा था।
