Saturday, February 14, 2026

बीसीसीआई BCCI ने बदला आईपीएल IPL के दो मैचों का शेड्यूल

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को आईपीएल (IPL 2024) के दो मैचों के शेड्यूल में बदलाव का ऐलान किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच, जो पहले 17 अप्रैल को ईडन गार्डन्स, कोलकाता में होने वाला था, अब एक दिन पहले 16 अप्रैल को खेला जाएगा, जबकि गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला जो पहले 16 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में निर्धारित किया गया था, अब 17 अप्रैल को खेला जाएगा।

इससे पहले सोमवार को क्रिकबज ने बताया था कि राम नवमी उत्सव और लोकसभा चुनाव के कारण मैचों के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है।

केकेआर, दो मैचों में दो जीत के साथ वर्तमान में विशाखापत्तनम में है, जहां उनका सामना 3 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

तीन मैचों में तीन जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स शीर्ष पर है, और उसका अगला मुकाबला 6 अप्रैल को जयपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

–आईएएनएस

एएमजे/आरआर

Related Articles

Latest News