बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहिलवारा गांव में मंगलवार की देर शाम प्रतिमा विर्सजन के जूलूस में ड्यूटी करते समय अबीर गुलाल पड़ जाने से दरोगा गुस्से से लाल पड़ गए। भरी भीड़ में आपा खोते हुए महिलाओं को अपशब्द कहने लगे। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्हें कुछ और नहीं सूझा तो दो प्रतिमाओं को थाने के सामने रखकर प्रदर्शन करने लगे। काफी देर तक समझा बुझाकर दरोगा को हटवाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण प्रतिमा विसर्जन के लिए ले गए।
