हिमालय पदयात्रा के इस सर्वाधिक महत्वपूर्ण पड़ाव में हम श्रीहरि के गांव बद्रीनाथ की शरण पाने वाले हैं। सबसे पहले बद्री विशाल के दर्शन करेंगे। फिर नारद कुंड, पंच शिला, बद्रीनाथ के चरण चिन्ह, आदि केदार, भीम शिला, सरस्वती उद्गम, व्यास गुफा, गणेश गुफा और घंटाकर्ण देवता के दर्शन करेंगे। उस ब्रह्म कपाल क्षेत्र में पितरों का तर्पण भी करेंगे, जहां से वे सीधे विष्णु लोक जाते हैं। तो चलिए नारायण के धाम में मंगल प्रवेश करते हैं।
