बाबर आजम ने टेस्ट की कप्तानी सभी फॉर्मेट की कप्तानी मिलने की शर्त पर स्वीकार की: रिपोर्ट


नई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान टेस्ट टीम की कमान संभालने वाले बाबर आजम से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बाबर आजम ने टेस्ट का कप्तान बनाए जाने से पहले खुद को फिर से तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाए जाने की शर्त पीसीबी के सामने रखी थी।

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, “5 जुलाई को टेस्ट कप्तान की घोषणा से पहले दो चयनकर्ता बाबर से मिले थे क्योंकि उनके पास टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए बाबर के अलावा कोई और कोई विकल्प नहीं था। बाबर ने बाकी दो फॉर्मेट में भी कप्तानी मिलने की शर्त पर यह रोल स्वीकार किया।”

रिपोर्ट के मुताबिक, “बाबर हमेशा तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के अकेले कप्तान बनना चाहते थे। बाबर ने टेस्ट कप्तान बनने से पहले तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाए जाने की शर्त रखी। इसके जवाब में चयनकर्ताओं ने कहा कि अगर टीम वेस्टइंडीज और इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों में अच्छा करती है, तो उन्हें सभी फॉर्मेट की कप्तानी मिल जाएगी।”

तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी अभी वनडे टीम के कप्तान हैं। शाहीन का बतौर कप्तान निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। 2024 में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ एक खराब सीरीज के बाद टी20 कप्तान के पद से हटा दिया गया था। फिलहाल सलमान अली आगा टी20 फॉर्मेट के कप्तान हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शान मसूद को टेस्ट के कप्तान से हटाने से पहले दो महीने का इंतजार किया। दिसंबर 2023 से मसूद ने 16 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की। इसमें 12 मैचों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा।

टेस्ट कप्तानी के लिए चयनकर्ताओं ने सलमान आगा से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने ये जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया था। वह टी20 कप्तान के तौर पर संघर्ष कर रहे हैं। इस साल फरवरी-मार्च में टी20 विश्व कप और टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में टीम और उनका निजी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, “जब बाबर ने कप्तानी से इस्तीफा दिया था, उस समय भी उन्हें टेस्ट की कप्तानी करते रहने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन वह एक फॉर्मेट की कप्तानी नहीं करना चाहते थे। उस समय, जका अशरफ पीसीबी के अध्यक्ष थे। भारत में 2023 वनडे विश्व कप के पहले राउंड में पाकिस्तान के बाहर होने के बाद, वह बाबर को हटाना चाहते थे। अशरफ ने बाबर को मीटिंग के लिए बुलाया था, लेकिन शान के पहले से ही चेयरमैन के ऑफिस में बैठे होने के बारे में जानने पर, बाबर ने तीनों फॉर्मेट से हटने का फैसला किया।”

टी20 में सलमान आगा और वनडे फॉर्मेट में शाहीन अफरीदी के निराशाजनक प्रदर्शन और टेस्ट का कप्तान बनाए जाने के बाद एक बार फिर से बाबर आजम के तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान का कप्तान बनने की संभावना बढ़ गई है।

–आईएएनएस

पीएके


Related Articles

Latest News