सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में सात साल की सजा काट रहीं डॉ. तजीन फात्मा से मिलने के लिए उनके बड़े बेटे अदीब आजम जिला कारागार पहुंचे। वह मां से मिलकर भावुक हो गए। स्वार के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में सपा नेता मोहम्मद आजम खां, बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा को कोर्ट सात-सात साल की सजा सुना चुका है।
