बचपन से ही डांस मेरी खुशी की बड़ी वजह : आयुषी खुराना


मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी शो ‘आंगन अपनों का’ में पल्लवी शर्मा का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस आयुषी खुराना ने खुलासा किया है कि डांस से उन्हें बेहद खुशी मिलती है।

इंटरनेशनल डांस डे पर एक्ट्रेस ने बताया कि वह बचपन से ही डांस से जुड़ी रही हैं। वह शुरू में कोरियोग्राफर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्ट्रेस बना दिया।

अपनी जर्नी के बारे में बताते हुए, एक्ट्रेस ने कहा, “डांस मेरी खुशी है। जब मैं छोटी थी, तब से डांस मेरी खुशी की वजह रही है। ट्रॉफी जीतने से लेकर स्कूल इवेंट में परफॉर्म करने तक, डांस मेरा साथी रहा है।”

आयुषी ने कहा, “मैं कोरियोग्राफर नहीं बन सकी, लेकिन डांस के प्रति मेरा जुनून अटूट है। आज इंटरनेशनल डांस डे पर, मैं इससे मिलने वाली असीम खुशियों और इससे पैदा हुए सपनों को सेलिब्रेट करती हूं।”

‘आंगन अपनों का’ सोनी सब पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

पीके


Related Articles

Latest News