रामनवमी के लिए तैयार अयोध्या: 17 अप्रैल 2024 को देशभर में रामनवमी मनाई जाएगी। इस बार की रामनवमी बेहद खास है। क्योंकि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पहली बार प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान अयोध्या में बने भव्य महल में राम नवमी मनाई जाएगी। राम नवमी के दिन उत्सव मनाने के लिए राम नगरी को सजाया गया है। प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने लगा है।
