Ayodhya News : मार्च 2025 तक पूर्ण हो जाएगा राममंदिर का परकोटा, इस कार्य में लगेंगे 200 कारीगर 

Ayodhya News : रामजन्मभूमि परिसर स्थित मंदिर निर्माण की कार्यदायी संस्था एलएंडटी के कार्यालय में राममंदिर निर्माण समिति की बैठक के बाद रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल मिश्र ने पत्रकारों को बैठक से जुड़ी जानकारी दी। डा. अनिल मिश्र ने बताया कि परकोटा में आठ हजार घनफीट पत्थर का प्रयोग होना है। साढ़े चार हजार घन फीट पत्थर राजस्थान के वंशीपहाड़पुर से मंदिर परिसर में लाये जा चुके हैं।

Related Articles

Latest News