Ayodhya News: निगम का अनुमान है प्रतिदिन 20 से 25 हजार यात्री, श्रद्धालु व पर्यटक रामलला का दर्शन पूजन करने अयोध्या आएंगे। इसके लिए मंगलवार से छह मार्गों पर चार प्वाइंटों से 600 अतिरिक्त बसों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इससे अलावा अयोध्या क्षेत्र की 140 बसें रोज की भांति विभिन्न रूटों पर संचालित होंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि अयोध्या से बस्ती-गोरखपुर मार्ग पर 100, बाराबंकी-लखनऊ मार्ग पर 250, अकबरपुर आजमगढ़ / वाराणसी मार्ग पर 100, गोण्डा-बहराइच मार्ग पर 70, सुलतानपुर-प्रयागराज/वाराणसी मार्ग पर 70 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
