Thursday, February 12, 2026

अविनाश रेड्डी ने हलफनामे में विवेकानंद हत्याकांड की डिटेल साझा की


अमरावती, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। कडप्पा लोकसभा क्षेत्र से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार वाईएस अविनाश रेड्डी के खिलाफ दो आपराधिक मामले हैं, जिनमें उनके चाचा और पूर्व मंत्री वाईएस विवेकानंद रेड्डी की हत्या से संबंधित मामला भी शामिल है।

वाईएसआरसीपी उम्मीदवार अविनाश रेड्डी ने 13 मई के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उन्होंने चुनाव अधिकारियों को सौंपे गए हलफनामे में मामले के विवरण का खुलासा किया।

अविनाश रेड्डी ने बताया कि सीबीआई ने 15 मार्च 2019 को वाईएसआर कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला शहर में हुई हत्या के संबंध में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सांसद के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी, 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया। यह मामला हैदराबाद में सीबीआई मामलों के प्रधान विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत में लंबित है। मामले में अभी आरोप तय होना बाकी है।

अविनाश रेड्डी के खिलाफ एक और आपराधिक मामला लंबित है।

सांसद ने यह भी बताया कि उनके और उनकी पत्नी के पास 18.78 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी


Related Articles

Latest News