ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को तुस्याना गांव में अधिसूचित जमीन पर हुए अतिक्रमण कोे हटाने के लिए कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम अपने साथ जेसीबी मशीन लेकर पहुंची। यहां 1400 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा किया हुआ था। हालांकि विरोध होने पर टीम लौट गई। कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण करने वालों ने खुद कार्रवाई की है।
