AUS vs SA: क्विंटन डे कॉक ने लगातार दूसरा शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की झड़ी, एबी डी विलियर्स की कर ली बराबरी।

लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ने के बाद क्विंटन ने यहां भी शतक जड़ा। यह उनका वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा शतक है। वह चौथे ऐसे खिलाड़ी बने जिसने वर्ल्ड कप में लगातार शतक जड़ा। साथ ही क्विंटन पहले खिलाड़ी बने जिसने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दूसरा शतक जड़ा।

Related Articles

Latest News