विधानसभा चुनाव 2026 के तहत आज असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग में तीनों राज्यों में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
दोपहर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत:केरल: 62.71%,असम: 75.91%,पुडुचेरी: 72.40%
कुल मिलाकर इन तीनों राज्यों की 296 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। इस चुनाव में 5.3 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
सीटों का आंकड़ा:असम: 126 सीटें, केरल: 140 सीटें, पुडुचेरी: 30 सीटें
कुल उम्मीदवार: इस चुनाव में कुल 1906 कुल उम्मीदवार मैदान में हैं
असम: 722, केरल: 890, पुडुचेरी: 294
असम में सत्ताधारी BJP तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस वापसी की उम्मीद कर रही है।
केरल में मुकाबला मुख्य रूप से LDF और UDF के बीच है।पुडुचेरी में स्थानीय राजनीतिक समीकरण अहम भूमिका निभा रहे हैं।
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जो लोकतंत्र के प्रति लोगों की मजबूत आस्था को दर्शाती हैं।
फिलहाल वोटिंग जारी है ।
