विधानसभा चुनाव 2026 अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अपील—असम, केरल और पुडुचेरी में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

असम, केरल और पुडुचेरी में आज एक ही चरण में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है।
सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी।मतगणना 4 मई को होगी।

सुबह से ही दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे उत्साह साफ नजर आ रहा है।


राज्यवार स्थिति:
असम: असम में 126 सीटों पर मतदान, जहां बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है।


केरल: केरल में 140 सीटों पर मुकाबला, जहां तीन प्रमुख गठबंधन आमने-सामने हैं—LDF (सीपीआई-एम), UDF (कांग्रेस) और NDA (बीजेपी)।

पुडुचेरी: पुडुचेरीमें 30 सीटों पर वोटिंग जारी। यहां वर्तमान में AINRC के नेतृत्व वाली सरकार है,जिसमें मुख्यमंत्री एन.रंगास्वामी हैं और बीजेपी का समर्थन प्राप्त है।

कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की कुछ सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। मुंबई हाई कोर्ट ने गोवा के पोंडा उपचुनाव को रद्द कर दिया है।

फिलहाल सभी की नजरें मतदान प्रतिशत पर टिकी हैं, जो इन हाई-प्रोफाइल चुनावों की दिशा और परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Latest News