असम के तिनसुकिया जिले में एक सेना शिविर के गेट के बाहर ग्रेनेड विस्फोट हुआ। इस घटना की जानकारी असम पुलिस ने दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि यह विस्फोट बुधवार शाम डिराक में एक सैन्य शिविर के गेट के सामने हुआ। मामले की जांच की जा रही है।
Assam: तिनसुकिया में आर्मी कैंप के बाहर हुआ ग्रेनेड ब्लास्ट, पुलिस कर रही मामले की जांच
Previous article
Next article
