दोपहर 1 बजे तक 59.63% मतदान दर्ज, मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने डाला वोट।
असम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है।दोपहर 1 बजे तक राज्य में 59.63% वोटिंग रिकॉर्ड की गई है।
मतदान अपडेट्स:
गोलपाड़ा जिले के दूधनोई में सबसे ज्यादा 66.11% मतदान,डिब्रूगढ़ में सबसे कम 50.85% मतदान, बारिश और खराब मौसम के बावजूद लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
इस चुनाव में बीजेपी-नेतृत्व वाला NDA लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है,वहीं कांग्रेस एक दशक बाद राज्य में वापसी की उम्मीद कर रही है।
यह चुनाव 2023 में हुए परिसीमन (Delimitation) के बाद पहला विधानसभा चुनाव है,जिसमें राज्य की सीटों और सीमाओं में बदलाव किया गया है।
मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने गुवाहाटी में अपने परिवार के साथ मतदान किया।कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने जोरहाट में वोट डाला। अन्य प्रमुख नेताओं में देबव्रत सैकिया, पबित्रा मार्गेरिटा, लुरिन ज्योति गोगोई और अखिल गोगोई शामिल हैं।
फिलहाल नजरें मतदान प्रतिशत पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि असम में सत्ता किसके हाथ आएगी।
