एशियन गेम्स 2023 में भारत की महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। महिला टीम के गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारत ने 100 मेडल का आंकड़ा छू लिया है। पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों की सराहना की और जानकारी दी है कि 10 अक्टूबर को वह सभी खिलाड़ियों से खास मुलाकात करने वाले हैं।
