Tuesday, February 10, 2026

जनसेवक के तौर पर हमारे काम कल्याण के कारण बनने चाहिए : त्रिवेंद्र सिंह रावत


रुड़की, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को रुड़की में महर्षि कश्यप के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर कश्यप समाज के कार्यक्रम में शिरकत की और महर्षि कश्यप को नमन किया।

भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, “मेरा मानना है कि जनसेवक के तौर पर हमारे काम कल्याण के कारण बनने चाहिए। वर्षों पहले जब मैं इस गांव में आया था तो यहां पीने का पानी बड़ा ही दूषित था, जिससे लोगों में बीमारियों से ग्रसित रहने का खतरा बना रहता था। बाद में जब मैं मंत्री बना तो मैंने इस गांव में ट्यूबवेल की व्यवस्था की, जिस कारण यहां के लोगों को साफ पानी पीने को मिला।”

उन्होंने आगे कहा कि हरिद्वार का प्रत्याशी होने के नाते उनका इस गांव में आना हुआ और उत्साहित गांव वालों ने जिस तरह जोरदार स्वागत किया, उससे उनका मन प्रसन्न है।

–आईएएनएस

स्मिता/एबीएम


Related Articles

Latest News