Monday, February 23, 2026

दबंगी-मुल्गी आई रे आई : आई-बाबा की मौत का बदला लेने लौटी आर्या, रचना मिस्त्री बोलीं- 'काफी कुछ सीखने को मिल रहा है'


मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। एक्ट्रेस रचना मिस्त्री ने शो ‘दबंगी-मुल्गी आई रे आई’ में लीप के बाद आर्या की भूमिका निभाई है और कहा है कि इस जर्नी से उन्हें बतौर कलाकार काफी कुछ सीखने को मिल रहा है।

शो में 14 साल का लीप आएगा, जिसमें आर्या अपने बाबा अंकुश और आई छाया की मौत का बदला लेने के लिए वापस लौटेगी।

वयस्क आर्या की भूमिका निभाने के बारे में बात करते हुए, रचना ने साझा किया, “आर्या बचपन से ही दबंगई का प्रतीक है। उसकी मैच्योरिटी अब उसे दुनिया की गहरी समझ प्रदान करती है। उसकी दयालुता और सहानुभूति भरे काम उसके व्यक्तित्व को दिखाते हैं, जो उसके बाबा अंकुश ने उसे सिखाए हैं।”

उन्होंने कहा, “गहरे नुकसान से गुजरने के बावजूद, आर्या का साहस स्थिर बना हुआ है। वह सत्या का सामना करने वापस आई है, ताकि वह अपने माता-पिता की मौत और उसके गलत कामों का बदला ले सके। शो और आर्या के किरदार को सभी ने पसंद किया है। छोटी डायनामाइट माही भद्रा द्वारा निर्धारित बेंचमार्क के बाद, इस भूमिका को निभाना बड़ी जिम्मेदारी के साथ आता है।”

“इस यात्रा से एक अभिनेता के रूप में मुझे काफी कुछ सीखने को मिल रहा है, क्योंकि आर्या में बहुत सारी खूबियां हैं, और मुझे उम्मीद है कि आर्या के जीवन के इस नए चैप्टर के साथ मैं न्याय करुंगी।”

‘दबंगी-मुल्गी आई रे आई’ सोनी पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम


Related Articles

Latest News