Arvind Kejriwal Gujarat Visit केजरीवाल तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे जहां वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। केजरीवाल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुजरात दौरे पर जाएंगे। सीएम गुजरात में कार्यकर्ता सम्मलेन और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस बीच वो जेल में बंद आप विधायक चैतर बसावा से भी मुलाकात कर सकते हैं। चैतर बसावा के परिवार से भी मिलेंगे।
