केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जेल से सरकार चलाने के दावे पर कहा कि यह दिल्ली के लोगों और संविधान-लोकतंत्र का अपमान है। केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार रात दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि जांच एजेंसी ने केजरीवाल को नौ बार समन भेजे लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुए।
