Arvind Kejriwal Arrested दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया गया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी में काफी आक्रोश है। आप कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं और पूरी दिल्ली को सुरक्षा के मद्देनजर एक छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसी बीच केजरीवाल के कुछ पुराने साथियों ने प्रतिक्रिया दी है।
