रिजेक्शन की वजह से खुली अनुष्का शर्मा की किस्मत, ऐसे मिला 'रब ने बना दी जोड़ी' में तानी का किरदार


मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। कहते हैं कि जो कुछ भी होता है, उसके पीछे कोई न कोई कारण होता है। रिजेक्शन को लेकर हिंदी सिनेमा में कई कहानियां है।

रिजेक्शन की वजह से अभिनेता और अभिनेत्रियों को डिप्रेशन का सामना करना पड़ा लेकिन अनुष्का शर्मा के लिए रिजेक्शन वरदान साबित हुआ। ये जानकर आपको हैरानी होगी कि मल्टीपल रिजेक्शन की वजह से ही अनुष्का शर्मा को पर्दे पर पहली बार शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला था।

1 मई को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मी अनुष्का ने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगी क्योंकि अभिनेत्री आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं। अनुष्का पत्रकारिता और मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी और यही कारण था कि उन्होंने 15 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। मॉडलिंग के दौरान भी उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा लेकिन पहली फिल्म साइन करने से पहले लगभग 1 महीने में उन्हें चार बार रिजेक्शन झेलना पड़ा था।

अनुष्का का फिल्मों में आने का इरादा नहीं था लेकिन वे विज्ञापन के लिए ट्राई कर रही थीं। विज्ञापन के ऑडिशन को क्रैक कर पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। फाइनल ऑडिशन में भी उन्हें हर बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, और जब उन्होंने पहली बार ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया, तब भी उन्हें अपनी किस्मत पर भरोसा नहीं था। उन्हें लगता था कि यहां भी रिजेक्शन का सामना ही करना पड़ेगा।

खुद अनुष्का ने इस बात का खुलासा किया था कि ऑडिशन के दौरान वे बिल्कुल भी सीरियस नहीं थी और बिना मेकअप और बालों को संवारे ही स्क्रीन टेस्ट देने के लिए पहुंच गई थी। कुछ दिन बात आदित्य चोपड़ा की टीम की तरफ से फोन आया कि आपको फाइनल ऑडिशन और बातचीत के लिए बुलाया गया है लेकिन तब भी उन्हें लग रहा था कि अब फाइनल में पहुंचकर निकाल देंगे लेकिन हुआ उसका उल्टा।

अभिनेत्री को फिल्म के लिए साइन किया और उसके पीछे की वजह थी रिजेक्शन। दरअसल आदित्य चोपड़ा को ऐसे नए चेहरे की तलाश थी, जिसे स्क्रीन पर कम ही देखा गया हो। अनुष्का ने खुद बताया कि अगर उन्हें विज्ञापन में रिजेक्शन नहीं मिला होता तो उनके साथ इतनी बड़ी फिल्म नहीं लगती।

–आईएएनएस

पीएस/पीएम


Related Articles

Latest News