अनुष्का सेन ने 'वेलेंटाइन डे' पर दिखाई अपने नए प्रोजेक्‍ट की झलक


मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। ‘बाल वीर’ फेम युवा दिवा अनुष्का सेन ने वेलेंटाइन डे पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस समय अभिनेेत्री अपने करियर की बुलंदियों पर हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपने नए प्रोजेक्‍ट पर काम रही हैं।

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह एक वीडियो कैमरे के साथ पोज देते हुए मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस फोटो में ‘झांसी की रानी’ स्टार फुल एनर्जी में हैं।

अनुष्का ने अपने हाथों से दिल का आकार बनाया, जो उनके नए प्रोजेक्ट के प्रति उनके जुनून और उत्साह को दर्शाता है।

आखिरी तस्वीर में मुहूर्त पूजा की एक झलक दिखाई गई है। हालांकि, युवा अभिनेत्री ने अपने प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

पोस्ट को कैप्शन दिया गया, “मेरा वेलेंटाइन, नई शुरुआत।”

21 साल की अनुष्का ने कुछ दिनों पहले अपने प्रशंसकों के साथ एक खुशखबरी शेयर की थी, जिसमें उन्‍होंने कहा था कि उन्‍होंने मुंबई में एक शानदार घर खरीदा है।

अनुष्का को पिछली बार स्टंट आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 में प्रतियोगी के रूप में देखा गया था।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Related Articles

Latest News