Sunday, February 22, 2026

हिमाचल से अयोध्या के लिए पहली ट्रेन रवाना, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी


ऊना (हिमाचल प्रदेश), 5 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश से अयोध्या के लिए पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने तड़के अंब अंदौरा से अयोध्या धाम तक ‘आस्था ट्रेन’ का उद्घाटन किया, जो राम भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

इस अवसर पर हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने 1,074 श्रद्धालुओं के साथ ट्रेन के ऊना जिले के अंब अंदौरा से अपनी यात्रा शुरू करने पर खुशी व्यक्त की।

उन्‍होंने कहा, ”वर्षों का सपना सच हो गया है। राम मंदिर का निर्माण हो गया है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश से अयोध्या धाम के लिए पहली ट्रेन राम भक्तों के जत्थों को लेकर रवाना हो गई है।”

अनुराग ठाकुर के साथ प्रदेश पार्टी प्रमुख राजीव बिंदल भी मौजूद थे।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Related Articles

Latest News