Sunday, February 22, 2026

अनुराग कश्यप ने 'देवडी' में मुझे चुन्नीलाल का रोल देने का अपना वादा निभाया : दिब्येंदु भट्टाचार्य


मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘मकबूल’, ‘बीए. पास’, ‘लुटेरा’ जैसी फिल्मों में अपने काम से पहचान बनाने वालेे अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य ने अपनी प्रतिष्ठित फिल्म ‘देवडी’ के 15 साल पूरे होने पर कुछ पुरानी यादें शेयर की।

पुरानी यादों के रास्ते पर चलते हुए दिब्येंदु ने शेयर किया, ”जब अनुराग ‘देवडी’ बना रहे थे तो मैंने चुन्नीलाल का किरदार निभाने की इच्छा व्यक्त की थी, मैं हमेशा उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक रहा हूं। उस समय अनुराग की ‘ब्लैक फ्राइडे’ फिल्म का भविष्य अंधकार में था। अनुराग ने मुझसे कहा कि अगर ‘ब्लैक फ्राइडे’ रिलीज नहीं हुई तो उन्हें चुन्नीलाल का किरदार निभाने के लिए किसी मशहूर अभिनेता को लेना पड़ सकता है और अगर फिल्म रिलीज हुई तो वह मुझे कास्ट करेंगे।”

उन्होंने आगे बताया कि 3 साल के लंबे इंतजार के बाद ‘ब्लैक फ्राइडे’ न केवल रिलीज हुई बल्कि अच्छा प्रदर्शन भी किया।

उन्‍होंने कहा, “अनुराग ने अखबारों में एक आधिकारिक घोषणा की, जिसमें अभय देयोल को ‘देवडी’ और मुझे चुन्नीलाल घोषित किया गया। यह उन सभी अभिनेताओं के लिए आशा की किरण की तरह था, जो संघर्ष कर रहे थे। मुझे याद है नवाज (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) ने भी मुझे बधाई देने के लिए फोन किया था। विश्वास नहीं हो रहा कि से 15 साल हो गए हैं।”

फिल्म की रिलीज के बाद मिली सफलता और पहचान ने न केवल दिब्येंदु के इंतजार को बेेहतर बनाया बल्कि एक निर्देशक के अभिनेता के रूप में उनकी स्थिति को भी मजबूत किया। अभिनेता ने ‘रॉकेट बॉयज सीजन 1 और 2’, ‘जामताड़ा सीजन 1 और 2’, ‘महारानी सीजन 2’ और अन्य प्रशंसित प्रोजेक्ट्स में यादगार प्रदर्शन किया है।

उनके पास प्राइम वीडियो के लिए ‘पोचर’ और ‘बोनोबीबी’ नामक एक बंगाली फिल्म पाइपलाइन में है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Related Articles

Latest News