Saturday, February 14, 2026

अनुराधा कनाबर ने 'इंडियन सास' को 'मैडनेस मचाएंगे' में दिया कॉमिक ट्विस्ट


मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। ‘मैडनेस मचाएंगे-इंडिया को हंसाएंगे’ के आगामी एपिसोड में टेलीविजन एक्‍ट्रेस अनुराधा कनाबर, केतन सिंह, कुशल बद्रीके और हेमांगी कवि के साथ ‘नवरा बाइको’ नामक एक्ट पेश कर दर्शकों का मनाेेरंजन करती नजर आएंगी।

अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के साथ, कॉमेडियन अपने बिन बुलाए ससुराल वालों के साथ चुनौतियों का सामना करने वाले भारतीय पतियों के जीवन को उजागर करते दिखाई देंगे, जिसमें हंसी का मसाला होगा।

‘साथ निभाना साथिया 2’ और ‘शुभ शगुन’ जैसे शो में नजर आने वाली मशहूर एक्‍ट्रेस अनुराधा ‘भारतीय सास’ को एक कॉमिक ट्विस्ट देती दिखाई देंगी।

शो के बारे में बात करते हुए अनुराधा ने कहा, “‘नवरा बाइको’ एक्ट के लिए कुशल, हेमांगी और केतन के साथ काम करना आनंददायक था। हमारा एक्‍ट एक पति की अपनी पत्नी के साथ होली मनाने की उत्सुकता को दर्शाता है, लेकिन वह रूप से विफल हो जाता है, क्‍येांकि उनके ससुराल वालों का आगमन हो जाता है।”

उन्‍होंने कहा, ”मेरा मानना है कि ‘इंडियन सास’ का एक्‍ट मनोरंजक और मनमोहक होगा, जो दर्शकों को पारिवारिक जीवन के हल्के पक्ष की आनंददायक झलक पेश करेगा। मेरे लिए अनु मलिक, गीता कपूर और हुमा कुरैशी के सामने प्रदर्शन करना बेहद खुशी की बात थी।”

इस शो में कोरियोग्राफर गीता कपूर के साथ गायक और संगीतकार अनु मलिक का भी स्वागत किया जाएगा।

‘मैडनेस मचाएंगे’ सोनी पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Related Articles

Latest News