Saturday, February 21, 2026

भ्रष्टाचार मामले में ईडी की रडार पर सीएम ममता के एक और मंत्री, बीरभूम में अधिकारियों ने की छापामारी

प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम के बोलपुर में टीएमसी मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के आवास पर छापेमारी की। शुक्रवार सुबह-सुबह केंद्रीय जांच एजेंसी उनके घर पहुंची। इस बीच चंद्रनाथ के घर केंद्रीय बल तैनात रहे। बोलपुर से विधायक चंद्रनाथ लघु एवं कुटीर उद्योग राज्य मंत्री हैं। ईडी सूत्रों के मुताबिक राज्य के प्राथमिक भर्ती भ्रष्टाचार मामले की जांच के दौरान चंद्रनाथ का नाम सामने आया था।

Related Articles

Latest News