कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद नारण राठवा अपने बेटे संग BJP में हुए शामिल

कांग्रेस के मौजूदा राज्यसभा सदस्य और यूपीए सरकार में पूर्व रेल राज्य मंत्री नारायण राठवा आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वो अपने बेटे संग्राम सिंह के साथ आज (27 फरवरी) भाजपा में शामिल हुए। नारायण राठवा उन कांग्रेस नेताओं में से हैं जिनका राज्यसभा टर्म इस बार पूरा हो रहा है। वो साल 2004 में छोटा उदेपुर लोकसभा सीट से जीते थे।

Related Articles

Latest News