उन्नाव। समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसी के साथ जनपद से सपा उम्मीदवार को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग गया है। समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद अन्नू टंडन को उम्मीदवार बनाया है। वह उन्नाव लोकसभा सीट से चौथी बार उम्मीदवार होंगी। इससे पहले वह 2009 में इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुई थी। जबकि 2014 और 2019 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
