रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल की रिलीज को बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में मेकर्स ने प्रमोशन तेज कर दिया है। शाह रुख खान की फिल्मों की छोटी सी झलक अक्सर बुर्ज खलीफा पर दिखाई जाती है। अब किंग खान के नक्शे कदम पर रणबीर कपूर भी हैं। उनकी इस अपकमिंग मूवी की छोटी सी पेशकश दुबई में गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा पर की गई।
