सत्तारूढ़ दल की छोटे दलों के साथ मजबूत किलेबंदी के बीच सपा-कांग्रेस से छिटकते छोटे दल चुनाव में आइएनडीआइए गठबंधन का खेल बिगाड़ते दिख रहे हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीते दिनों जब पक्ष-विपक्ष की खेमेबंदी हो रही थी तो आजाद पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और अपना दल (कमेरावादी) की पल्लवी पटेल को आइएनडीआइए का भरोसेमंद सहयोगी माना जा रहा था।
