लखनऊ: थाना अलीगंज क्षेत्र कपूरथला चौराहे के पास एक लगभग 12 फीट लंबा अजगर निकला । जब लोगों ने इसे देखा, तो हड़कंप मचा । कपूरथला चौराहे पर यह अजगर देखकर लोग भागे और दुकानें छोड़ी। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचित किया, साथ ही नगर निगम की टीम भी पहुंची।
