बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बीते दिन एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश करना भूल गईं। इसी की भरपाई करते हुए उन्होंने आज इंस्टाग्राम पर एक तवसीर शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने एक अपनी और बिग बी की एक फिल्म का अनसुना किस्सा शेयर किया है।
