Amethi: रॉबर्ट वाड्रा के बयान से गर्मायी सियासत, अमेठी से चुनाव लड़ने की कही बात,

Amethi:  सियासी सरगर्मी के बीच अमेठी से कांग्रेस के दावेदारों की रेस में गुरुवार को एक और बड़ा नाम जुड़ गया। पहली बार प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा का बयान वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि अमेठी के लोग चाहते हैं कि मैं अपना पहला राजनीतिक कदम वहीं से रखूं और सांसद बनूं। क्योंकि 1999 के चुनाव में प्रियंका के साथ जब चुनाव प्रचार किया तो वह अमेठी सीट ही थी। उस समय की राजनीति अलग थी। रॉबर्ट वाड्रा के बयान के बाद जिले का सियासी माहौल एक बार फिर गर्मा गया है।

Related Articles

Latest News