अमेरिका व ब्रिटेन ने यमन के बंदरगाह पर किए हवाई हमले


सना, 12 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका और ब्रिटेन के युद्धक विमानों ने यमन के होदेइदा बंदरगाह शहर पर तीन हवाई हमले किए। यह जानकारी मीडिया दी ।

हौथी द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी ने सोमवार को कहा कि हमले शहर के उत्तर-पश्चिम में अल-सलीफ़ जिले के रास इस्सा क्षेत्र में हुए।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, होदेइदाह के निवासियों ने सोशल मीडिया पर कहा कि हमलों ने रास इस्सा में हौथी-नियंत्रित समुद्री सैन्य अड्डे पर आतंकवादियों को निशाना बनाया।

गठबंधन ने ताजा हमलों पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

–आईएएनएस

सीबीटी/


Related Articles

Latest News