पीएम मोदी के खिलाफ जहर उगलने वाले मालदीव के तीनों मंत्री सस्पेंड, मुइज्जू ने लिया बड़ा एक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर जहर उगलने वाले मालदीव के तीनों मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मोहम्मद मुइज्जू की सरकार के ये तीनों मंत्री अपने ही देश में विपक्ष के निशाने पर थे। सस्पेंड होने वाले मंत्रियों में मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान शामिल हैं। इन तीनों ने पीएम मोदी और भारतीयों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। मालदीव की सरकार ने पहले ही इन तीनों मंत्रियों के बयान को निजी बताकर पल्ला झाड़ लिया था। इन मंत्रियों के निलंबन का फैसला राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने लिया है। मुइज्जू को चीन का करीबी नेता माना जाता है। वह चंद दिनों बाद चीन की पांच दिवसीय यात्रा पर भी जाने वाले हैं।

Related Articles

Latest News